ज़िन्दगी कल की मोहताज नहीं !





डाली से टूटा फूल फिर से लग नहीं सकता है, मगर
डाली मजबूत हो तो उस पर नया फूल खिल सकता है

उसी तरह ज़िन्दगी मे खोये पल को ला नहीं सकते,  मगर
हौसलें व विश्वास से आने वाले हर पल को खुबसूरत बना सकते हैं !!!


ताकत अंदर से आती है। इसे बाहर ढूंढने वाले व्यक्ति ही जीवन में विफल होते है। 

अगर कभी कमजोरी का अहसास हो तो आकाश की तरफ देंखें, पूरा ब्रह्माण्ड आपको मित्रवत लगेगा।

उसे भूला नही कहते जो राह भूल संभल जाता हो,
थोड़ा डगमगाता हो पर फिर उठ निकल जाता हो|
जो खो जाये सम्भव है मिल जाये किसी मोड़ पर,
पर ढूढने से भी वह नही मिलता जो बदल जाता हो||



जब तक शिक्षा का बुनियादी मकसद
           नौकरी पाना होगा...
तब तक समाज में नौकर ही पैदा होंगे ......
             मालिक नहीं..??


लाख दलदल हो पाँव जमाए रखिये
हाथ खाली ही सही हाथ उपर उठाये रखिये
कौन कहता है छलनी में पानी रुक नही सकता
बर्फ बनने तक हौसला बनाये रखिये ।।



पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है"
   "जिसको समस्या न हो"
                      "और"
"पृथ्वी पर कोई समस्या ऐसी नहीं है"
"जिसका कोई समाधान न हो...



मंजिल  चाहें  कितनी भी  ऊँची  क्यों न हो,
रास्ते  हमेशा  पैरों  के  नीचे  ही  होते है।


              
         जिंदगी में पीछे देखोगे तो *"अनुभव"* मिलेगा...,
         जिंदगी में आगे देखोगे तो *"आशा"* मिलेगी...,
         दांए-बांए देखोगे तो *"सत्य"* मिलेगा...,
         लेकिन अगर भीतर देखोगे तो*"आत्मविश्वास"* मिलेगा...।


हमेशा खुश रहिए ताकि दूसरे भी आपसे खुश हो जाएँ।
जीत और हार आपकी सोच पर निर्भर करती है।
मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।।




उसूलो पर आंच आये तो टकराना जरुरी है
.
.
जिन्दा हो तो फिर नजर आना जरुरी है..
 
सबको माफ कर के सोया करो..
ज़िन्दगी कल की मोहताज नहीं...!!




        नमस्कार

No comments

Powered by Blogger.