सुंदर विचारधारा - 1



"बुरी संगत उस कोयले के समान है,
जो गर्म हो तो हाथ को जला देता है
और ठंडा हो तो काला कर देता है I"
__________________________________________
"जहाँ प्रयत्नों की उंचाई अधिक होती हैं,
वहाँ नसीबो को भी झुकना पड़ता हैं
मेरे दोस्त
परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना,
मनुष्य की सबसे बडी कायरता है ।"
__________________________________________
      जीवन का सबसे बड़ा गुरु
               वक्त होता है,
     क्योंकि जो वक्त सिखाता है
     वो कोई नहीं सीखा सकता !
__________________________________________
     "समय बहाकर ले जाता है
            नाम और निशान...
कोई हम में रह जाता है
            कोई अहम में रह जाता है..
__________________________________________
बोल मीठे ना हों तो हिचकिया भी नहीं आती....
             घर बड़ा हो या छोटा,
अगर मिठास ना होंतो इंसान क्या....
             ..... चींटियां भी नहीं आती"...!!!
__________________________________________
हर पतंग जानती है, अंत में कचरे में जाना है...
लेकिन उसके पहले हमें,
आसमान छूकर दिखाना है....
जिदंगी भी यही चाहती है
कोशिश आखरी "सांस" तक करनी चाहिए...
"मंजिल" मिले या "तजुर्बा" चीजे दोनो ही नायाब है...
  
  __________________________________________
❝अच्छे व्यवहार का कोई आर्थिक
                मूल्य भले ही न हो
                      लेकिन
       अच्छा व्यवहार करोड़ों दिलों को
          खरीदने की शक्ति रखता है❞
__________________________________________
❝जिंदगी की परीक्षा में
कोई नम्बर नहीं मिलते
लोग  आपको दिल में
जगह दे दे तो समझ
लेना आप पास हो गये।
__________________________________________
घमंड न करना जिन्दगी मे, तकदीर बदलती रहती है..!
शीशा वही रहता है बस तस्वीर,  बदलती रहती है...!!
दुसरो को सुनाने के लिए अपनी
"आवाज" ऊँची मत करो...
         बल्कि ...
अपना "व्यक्तित्व" इतना ऊँचा बनाओ
कि आपको सुनने के लिए "लोग" इंतज़ार करे
करते वही है जो हमें पसंद है ,
माना वक़्त कम है पर हौंसले बुलंद हैं !!
__________________________________________
अहम् से ऊँचा
कोई आसमान नहीं
किसी की बुराई करने जैसा
आसान कोई काम नहीं
"स्वयं" को पहचानने से अधिक कोई "ज्ञान" नहीं
और
"क्षमा" करने से बड़ा कोई "दान" नहीं
__________________________________________
लोग कहते है कि आदमी को अमीर होना चाहिए..
और हम कहते है कि आदमी का जमीर होना चाहिए..
     

No comments

Powered by Blogger.